दो नगर पालिकाओं सहित 17 नगर पंचायतों का मदररोल तैयार
जिले में 4.28 लाख मतदाता, नगर पालिका व नगर पंचायतों में कुल 262 वार्ड, 196 मतदान केंद्र व 566 मतदान स्थल
मतदाता सूची में नाम बढ़ने की चल रही प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद में दो नगर पालिकाओं सहित 17 नगर पंचायतों की मतदाता सूची का मदर रोल तैयार हो गया है। इसके तहत जिले में अब तक 4.28 लाख मतदाता हैं। इसमें नए गांवों के शामिल होने के बाद नगर पालिका परिषद गौरा बरहज में 7674 मतदाता तथा नगर पालिका परिषद देवरिया में 45,374 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि, नाम बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है। अभी मतदाताओं के बढ़ने की संभावना है।
जिले में दो नगर पालिकाओं व नये को लेकर पंद्रह नगर पंचायतें हैं। नगर निकाय चुनाव की तैयारी का कार्य तेजी से चल रहा है। नई नगर पंचायतों के गठन तथा दोनों नगर पालिका के विस्तार व वार्डों के गठन का कार्य पूरा होने के बाद मतदाता सूची का मदर रोल तैयार कर लिया गया है। जनपद में 42,8181 मतदाता हैं। जबकि कुल वार्ड 262, मतदान केंद्र 196, मतदान स्थल 566 बनाए गए हैं। बूथों पर मतदाता सूची लेकर बीएलओ नाम बढ़ाने व हटाने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही बढ़े हुए मतदाता का नाम सूची में फीडिंग का कार्य भी चल रहा है। 31 अक्तूबर को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन किया जाए।
एक से सात नवंबर तक फिर मिलेगा मौका
देवरिया। मतदाता सूची के अनंतिम प्रकाशन के बाद एक से सात नवंबर तक नाम बढ़ाने का मौका दिया जाएगा और फार्म लिए जाएंगे। आठ से 12 नवंबर तक उसका निस्तारण किया जाएगा। 14 से 17 नवंबर तक मतदाता सूची में फीडिंग होगी। इसके बाद 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
निकाय का नाम वार्ड मतदान केंद्र मतदान स्थल मतदाता
नगर पालिका गौरा बरहज 25 18 86 34,018
नगर पालिका देवरिया 33 57 188 15,7612
नगर पंचायत रुद्रपुर 16 6 36 24804
नगर पंचायत गौरीबाजार 11 3 11 7399
नगर पंचायत रामपुर कारखाना 10 2 10 7939
नगर पंचायत भाटपाररानी 12 6 23 11,497
नगर पंचायत सलेमपुर 13 7 28 17,995
नगर पंचायत भटनी 12 5 20 11,886
नगर पंचायत मझौलीराज 13 8 25 15,776
नगर पंचायत लार 16 14 39 23533
नगर पंचायत बरियारपुर 13 9 13 12,005
नगर पंचायत पथरदेवा 14 9 19- 15,808
नगर पंचायत बैतालपुर 15 12 20 17,362
नगर पंचायत तरकुलवा 15 10 20 16,421
नगर पंचायत हेतिमपुर 15 9 20 16,752
नगर पंचायत मदनपुर 15 11 25 20,687
नगर पंचायत भलुअनी 14 10 23 16,697
कोट
नगर निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची का मदर रोल तैयार हो गया है। नाम बढ़ाने का कार्य चल रहा है। 31 अक्तूबर को अनंतिम तथा 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। जिन्हें मतदाता सूची में नाम जोड़वाना है, वह करा सकता है।
-गौरव श्रीवास्तव, उपजिला निर्वाचन अधिकारी