बरहज। मदनपुर कस्बे के एक वार्ड की निवासी दो बच्चों की मां रविवार को घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने उसे काफी तलाश की, मगर पता नहीं चल सका।
लापता महिला के पति का कहना है कि रात में पत्नी कमरे में सो रही थी। सुबह जब उसकी नींद खुली तो वह कमरे में नहीं थी। महिला से एक पुत्र व एक पुत्री हैं। थानाध्यक्ष मदनपुर नंदा प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। संवाद