देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला का प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि वह अपने दो बच्चों को रोते-बिलखते छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घर वालों को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह दंग रह गए। गांव के लोग भी सन्न रह गए। पीड़ित पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, महिला का जिले के दूसरे थानाक्षेत्र के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। संवाद