देसही देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के एक ईंट-भट्ठे पर काम करने वाली चार बच्चों की मां अपने साथ काम करने वाले मजदूर के साथ भाग गई। महिला तीन बच्चों को रोते- बिलखते भट्ठे पर ही छोड़ दिया है। जबकि एक बेटे को साथ लेकर गई। काफी खोजबीन के बाद जब वह नहीं मिली तो पति ने रविवार की शाम को पुलिस को नामजद शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रेमी भटनी थानाक्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है।