तरकुलवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बाबू पट्टी गांव निवासी मीरा और उनकी सास को प्राथमिकी वापस नहीं लेने पर पट्टीदारों ने पीट दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता मीरा देवी पत्नी गौतम प्रसाद ने बताया कि मुकदमा नहीं उठाने से नाराज आरोपी उनके घर में घुसकर उनको और उनकी सास के साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में रिंकू, छोटू और आदित्य प्रसाद के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। संवाद