फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर में घुसकर मां और बेटियों को पीटा, केस दर्ज

Sun, 16 Jun 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- बनकटा दीक्षित गांव का मामला, मकान पर कब्जा करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र के बनकटा दीक्षित गांव में पारिवारिक विवाद में पटीदारों ने घर में घुसकर मां और दो बेटियों की पिटाई कर दी। पुलिस ने शनिवार को चार लोगों पर मारपीट आदि धाराओं में केस दर्ज किया। आरोपियों पर मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भटनी क्षेत्र के बनकटा दीक्षित गांव निवासी संजय प्रसाद और धनंजय प्रसाद पटीदार हैं। दोनों पक्षों के बीच पुश्तैनी मकान के हिस्से को लेकर विवाद है। आरोप है कि शुक्रवार को धनंजय पक्ष के लोग संजय के मकान के ऊपर घर बनाने लगे। इस पर संजय की पत्नी चंद्रावती देवी ने विरोध किया। इससे नाराज आरोपियों ने घर में घुसकर चंद्रावती व उसकी बेटी सोनी और चंदा की पिटाई कर दी। साथ ही मकान पर कब्जा कर लिया। आस-पड़ोस के लोगों के बीच-बचाव के बाद चंद्रावती दोनों बेटियों के साथ सीएचसी पहुंची, जहां तीनों का इलाज कराया गया। चंद्रावती की शिकायत पर पुलिस ने धनंजय प्रसाद, काली चरण प्रसाद, किशन और सुभावती देवी पर मारपीट आदि धाराओं में केस दर्ज किया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने कहा कि मकान में हिस्से को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें