फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मां-बेटे को पीटा, सात पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 05 Sep 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। डेमुसा गांव में जमीन विवाद में आरोपियों ने मां-बेटे की पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। डेमुसा गांव की बासमती देवी और प्रेम कुमार यादव के परिवार के बीच जमीन को लेकर विवाद है। बुधवार को विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि प्रेम कुमार यादव पक्ष के लोग बासमती के घर में घुसकर उन्हें और उनके बेटे आकाश की पिटाई कर दी। बासमती की शिकायत पर पुलिस ने प्रेम कुमार यादव, धोनी यादव, मुन्ना यादव, मनोज यादव, प्रिंस यादव, लालबाबू यादव, अजय यादव उर्फ राजू के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें