खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बरडिहा लाला गांव में जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने मां और बेटे की पिटाई कर दी।
दोनों का नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरडिहा लाला गांव निवासी रीना देवी मकान निर्माण कराने के लिए रविवार को अपने दरवाजे पर बालू गिरवा रही थी। पटीदार रीना देवी की पिटाई करने लगे। शोर मचाने पर बेटा अभिषेक कुमार बीच बचाव करने पहुंचा तो हमलावरों ने उसे भी मारा-पीटा।