फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो बच्चों को बंदर ने रेल लाइन पर दिया धक्का, एक की मालगाड़ी से तीन अंगुलियां कटी

Wed, 16 Oct 2024 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन से आगे कुछ दूरी पर रेल लाइन के किनारे कुछ बच्चे कूड़ा बिन रहे थे। इसी दौरान एक बंदर उधर से गुजरा। बच्चे उसके आने सहम गए। इसी बीच बंदर रेल लाइन के किनारे खड़े दो बच्चों को धक्का देते हुए भाग निकला। एक मासूम रेलवे ट्रैक की तरफ गिर गया। उसका हाथ रेल पटरी पर पड़ा। उसने हटाने का प्रयास किया इसी बीच गुजर रही मालगाड़ी से उसके हाथ की तीन अंगुलियां कट गईं। संयोग था कि मासूम पटरी पर नहीं गिरा, नहीं तो घटना और भयावह हो जाती। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बच्चे को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और परिजनों के पहुंचने पर उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

सदर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को पश्चिमी यार्ड लाइन नंबर चार पर चार बच्चे घूमकर रेल पटरी व उसके किनारे गिरे बोतल व अन्य कूड़े को एकत्रित कर रहे थे। इसी दौरान उस पटरी पर मालगाड़ी आती देख किनारे हो गए। अभी मालगाड़ी कुछ दूरी पर थी। तभी अचानक से एक बंदर वहां पहुंचा, यह देख चारों बच्चे डर गए और बंदर को भगाने लगे। इसी बीच बंदर एकाएक दो बच्चों को धक्का देते हुए भाग गया। इधर बंदर के धक्के से एक बच्चा वहीं गिट्टियों पर तो दूसरा रेल पटरी के किनारे गिरा। संयोग था बच्चा पटरी से दूर था। उसका दाहिना हाथ पटरी पर था। ट्रेन को पास देख उसने हाथ खिंचने का प्रयास किया तब तक उसकी तीन अंगुलियां ट्रेन की चपेट में आ गई। इस घटना में मासूम के हाथ की तीन अंगुलियां कट गई। सूचना मिलने पर आरपीएफ बच्चे को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उसका उपचार किया गया। वहीं बंदर के धक्का देने से गिट्टा पर गिरा दूसरा बच्चा सुरक्षित था। घायल मासूम की पहचान गेट संख्या 129 एसपीएस के समीप अस्थाई झुग्गी झोपड़ी निवासी मुन्ना के दस वर्षीय पुत्र प्रियांशु के रूप हुई। पूछने पर बताया कि उसके पिता कबाड़ बीनने का काम करते है। वह रेल लाइन से बाहर की तरफ से जा रहा था तथा बगल से माल गाड़ी पास हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें