1.76 लाख विद्यार्थियों के खाते में डीबीटी से भेजा गया धन
बीआरसी सदर पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बीआरसी सदर के शिक्षक भवन में सोमवार को परिषदीय विद्यालयों में डीबीटी योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। जनपद के 1 लाख 75 हजार 958 विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में प्रति छात्र निर्धारित 1200 रुपये धन का हस्तांतरण किया गया।
जनपद स्तरीय कार्यक्रम में बीएसए हरिश्चंद्र नाथ ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जनपद के 1 लाख 75 हजार 958 विद्यार्थियों के माता-पिता या अन्य अभिभावकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 1200 रुपये की धनराशि बटन दबाकर भेजी। इस धनराशि का उपयोग इनके अभिभावक यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, स्वेटर और स्टेशनरी खरीदने में करेंगे।
सभागार में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं बरहज के विधायक दीपक मिश्र शाका का बीएसए, खंड शिक्षा अधिकारी विजयपाल नारायण त्रिपाठी, डीसी सामुदायिक सहभागिता डॉ. आलोक पांडेय ने बुके देकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालन बालेंदु मिश्र ने किया।
फोटो समाचार।
रुद्रपुर में शिक्षकों ने देखा सजीव प्रसारण
रुद्रपुर। डीबीटी के माध्यम से खाते में सीएम द्वारा बटन दबाकर भेजने के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण ब्लॉक संसाधन केंद्र और स्कूलों पर आयोजित हुआ। इसमें छात्र और शिक्षकों के साथ अभिभावक भी शामिल हुए। इस मौके पर बीईओ जया राय, देवेंद्र प्रताप यादव, लालकृष्ण सिंह, ब्रजेश राव, शिवानंद तिवारी, सत्यनरायण मणि, रीना यादव, अखिलेश भारती, गिरीशचंद दूबे आदि मौजूद रहे। संवाद
खाते में आए यूनिफॉर्म, स्वेटर के 1200 रुपये
सलेमपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र के सभागार में सोमवार को डीबीटी के माध्यम से मुख्यमंत्री ने अभिभावकों के खाते में बच्चों के स्वेटर, जूता, मोजा, ड्रेस के लिए 1200 रुपये ट्रांसफर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सीमा सिंह, खंड शिक्षाधिकारी व्यासदेव, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक सलेमपुर के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, अशोक कुमार, शाकिर आदि उपस्थित रहे।