फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सचल दल ने एक क्विंटल खोया नष्ट कराया

Thu, 31 Aug 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि निरीक्षण विभाग मिलावटखोरों के खिलाफ छापे का अभियान चला रहा है। बुधवार को सोनूघाट चाैराहे पर यादव स्वीट भंडार के निरीक्षण में 100 किलोग्राम खोया स्वास्थ्य के लिहाज से गड़बड़ पाया गया। इसे सचल दल के अधिकारियों ने मौके पर ही नष्ट करा दिया। सहायक आयुक्त खाद्य विनय कुमार सहाय ने बताया कि चौराहे पर दूध विक्रेता से गाय के दूध का नमूना एकत्रित किया गया। गड़ेर चौराहे पर मद्धेशिया स्वीट से छेना मिठाई का नमूना एकत्रित किया गया। इसी प्रकार भलुअनी चौराहे पर छेना मिठाई का नमूना लेने के उपरांत रुद्रपुर तहसील के तिवई चौराहे पर विनिर्माण इकाइयों से पनीर तथा लाल पेड़ा के नमूने लिए गए। शहर में गोकुल स्वीट पर बेसन का लड्डू तथा छेना मिठाई का नमूना एकत्रित किया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र, संदीप श्रीवास्तव, मानवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें