फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विधायक ने किया महादेव मंदिर के लिए भूमि पूजन

Sun, 10 Aug 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने विकास खंड के सिरवनिया गांव में महादेव मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण एक पुनीत कार्य है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे इस पुनीत कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। महादेव मंदिर के निर्माण में मुझसे जितना संभव हो सकेगा, उससे अधिक सहयोग करने का प्रयास करूंगा। कार्यक्रम को ब्लॉक प्रमुख रामअशीष गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव, मनोज भारती, हरिकेश सिंह आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जेपी कुशवाहा व संचालन एम के तिवारी ने किया। इस दौरान मिथिला यादव, भूषण पांडेय, विनय सिंह, सागर विश्वकर्मा, धनवंत मिश्रा, मंगल कुशवाहा, चंद्रबली कुशवाहा, राकेश पाल, जाकिर अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें