फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विधायक ने सड़क का किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पकड़ी बाजार के नगवा चौराहे पर बुधवार को विधायक जयप्रकाश निषाद ने पांच करोड़ से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि क्षेत्र में अच्छी सड़कों का निर्माण तेजी से चल रहा है। गांव-गांव में स्वच्छ पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाएं जमीन स्तर पर मुहैया कराई जा रही हैं। गरीब को घर, अनाज और छत देने के साथ रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर ऋषि सिंह, ज्ञानदीप पांडेय, जितेंद्र गुप्ता, गिरीश नारायण सिंह, श्याम नारायण गौड़, सदानंद सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें