सदर विधायक ने किया सड़क मरम्मत कार्य का लोकार्पण
गौरीबाजार। सदर विधायक डॉ. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को विधायक निधि से 109.4 लाख की लागत से मरम्मत किए जाने वाले 9.6 किलोमीटर सड़क मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार गांव गरीब तथा किसानों के हित में कार्य कर रही है। गांवो का सर्वांगीण विकास करना सरकार का मुख्य उद्देश्य है। इस कड़ी में ग्रामीण सड़कों एवं संपर्क मार्गों का कायाकल्प किया जा रहा है। गांवो में अच्छी सड़कों के निर्माण से विकास कार्यों में तेजी आएगी। गुणवत्ता खराब होने पर दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान कृष्ण मुरारी जायसवाल, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार सैनी, सुरेंद्रनाथ कुशवाहा, मुन्ना गुप्ता, जटाशंकर राय, रामजी वर्मा, तपनारायण सिंह, आदित्य सिंह, बृजेश गुप्ता, विकास त्रिपाठी ,घनश्याम मद्धेशिया, श्रीराम यादव, कमला शर्मा आदि मौजूद रहे।