मईल। विधायक दीपक कुमार मिश्र उर्फ शाका ने 70 लाख की लागत से निर्मित दो सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। ये सड़कें नरियावं एवं सोनबरसा गांव में बनाई गई हैं। विधायक ने मईल-भागलपुर मुख्य संपर्क मार्ग से नरियावं गांव होते हुए गोड़वली प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाले लगभग 1500 मीटर लंबे पिच मार्ग का भी शिलान्यास किया।