फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लापता व्यक्ति बेहोशी की हालत में झाड़ियों में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
- समूह का पैसा जमा करने गए गिरजेश हुए थे लापता, महुआडीह के अमारी धूस के पास मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। घर से लापता हुआ व्यक्ति महुआडीह-हाटा मार्ग पर अमारी धूस के पास सड़क किनारे झाड़ियों में मंगलवार को बेहोशी की हालत में मिला। उसके गांव से महुआडीह की तरफ आ रहे दो युवकों ने उसको बेहोशी की हालत में देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजन गोरखपुर के किसी अस्पताल में भर्ती कराकर उसका इलाज करा रहे हैं। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि फाइनेंस कंपनी में समूह का पैसा जमा करने गए थे, और देर रात तक घर नहीं लौटे। तब से उनकी तलाश की जा रही थी।
कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के दाढ़ा निवासी गिरजेश उर्फ रोशन पुत्र प्रभुनाथ मद्धेशिया 18 जुलाई की रात नौ बजे हाटा के पिपराइच मोड़ के पास एक फाइनेंस कंपनी में समूह का पैसा जमा करने गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजन परेशान हो उठे। अगले दिन उनकी पत्नी प्रतिमा देवी ने पुलिस को उनके लापता होने की सूचना दी, जिसके पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर और तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को महुआडीह थाना क्षेत्र के महुआडीह-हाटा मार्ग पर अमारी धूस के पास सड़क किनारे झाड़ियों में बेहोशी की हालत में गिरजेश को उनके गांव के ही दो युवकों ने देखा और इसकी जानकारी परिजनों को दी। दोनों युवक हाटा से महुआडीह की तरफ आ रहे थे। परिजनों ने गिरजेश को गोरखपुर के किसी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पत्नी प्रतिमा की मानें तो गिरजेश घर से करीब एक लाख रुपये लेकर निकले थे, लेकिन पैसा समूह में जमा नहीं हुआ है और न ही उनके पास है। परिजनों को शक है कि बदमाशों ने उनको निशाना बना लिया है। उनके द्वारा ही मारपीट कर रकम लूट ली गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें