सोनूघाट। कोतवाली क्षेत्र के सोनूघाट चौराहे पर बुधवार की दोपहर में एक अज्ञात बच्चा मिलने से चौराहे पर हुजूम जुट गया। कोतवाली क्षेत्र के सोनूघाट चौराहे पर बुधवार की दोपहर में भूखे प्यासे हालत में एक बच्चा टहल रहा था। कुछ लोगों को शक हुआ तो बच्चो को पुचकार कर अपने पास बुलाया और भूखे बच्चे को खाद्य पदार्थ खिला उसकी भूख को शांत किया। कुछ देर बाद सोनूघाट गांव निवासी दुर्गेश कुमार यादव एवं पूर्व प्रधान इंद्रजीत यादव ने बच्चो को अपने दुकान पर बैठा कर उसका नाम पूछने पर बच्चे ने अपना नाम अभय राजभर पुत्र अनिल राजभर एवम बाबा का नाम गोगा राजभर बता पा रहा था। स्थानीय लोगों एवम समाजसेवियों की मदद से भी गायब बच्चे की फोटो वायरल की गई। बाद में यह सूचना पढ़कर भलुअनी थाने के बिलासपुर गांव निवासी रिंकी देवी पत्नी अनिल राजभर का बेटा अभय राजभर भलुअनी थाना क्षेत्र के पिपरडाड़ी गांव में अपने मौसी शकुंतला देवी पत्नी आनंद के घर पिछले एक वर्ष से रहकर पढ़ाई करता था, बुधवार की सुबह बिना बताए घर से निकल गया। सोनूघाट चौराहे पहुंचे जहा बालक को कुछ लोग घेर कर सुरक्षा में बैठे रहे जहां बालक ने अपने मौसा और मौसी को देखकर भावुक होकर रोने लगा।