फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किशोरी घर से गायब, युवक पर अपहरण का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के गायब होने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक पर अपहरण का केस दर्ज किया है। आरोपी युवक लार थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मोबाइल लोकेशन से पुलिस किशोरी को ढूंढने में लगी है। भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात एक किशोरी घर से गायब हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली। संदेह होने पर परिजनों ने लार थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंचे तो वहां आरोपी युवक भी गायब मिला। शिकायत पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को युवक पर अपहरण का केस दर्ज किया। एसओ वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला है। युवक रिश्तेदारी के चलते अक्सर गांव आता था। इसी दौरान दोनों प्रेम करने लगे थे। केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें