फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी में स्नान करते समय मजदूर लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
सरयू नदी में स्नान करते समय मजदूर लापता
विज्ञापन

बरहज। स्थानीय गौरा स्थित मजार के निकट सरयू नदी में शनिवार को स्नान करते समय भलुअनी थाना क्षेत्र के बभनी बाबू गांव निवासी मजदूर मोहित प्रसाद (65) डूबने लगे। बचाव के लिए लोग जब तक कुछ करते, गहरे पानी में चले जाने के कारण वह नदी में लापता हो गए। पुलिस मोहित की तलाश करा रही है। परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

सुबह मोहित परिवार वालों से बरहज सरयू नदी में स्नान के बाद पुत्री स्वीटी के घर जाने की बात कहकर निकले थे। परिजनों के अनुसार, स्नान के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। नदी में मोहित के लापता होने की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। पत्नी कलावती देवी रह-रह कर बेहोश हो जा रही हैं। परिवार और गांव के लोग नदी तट पर तलाश में जुट गए। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि पुलिस गई है। तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें