फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लूट में असफल बदमाशों ने सहज जनसेवा केंद्र संचालक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 14 Aug 2023 04:13 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

गौरीबाजार थाना क्षेत्र के अवधपुर गांव निवासी कमलेश निषाद (18) पुत्र रूदल कटाई चौराहे पर सहज जनसेवा केंद्र व इलेक्ट्रिक की दुकान चलाते हैं। दोपहर में बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे। इसमें एक बदमाश काउंटर से रुपये निकालने लगा और दूसरे ने पिस्टल तान दी।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में गौरीबाजार थाना क्षेत्र के कटाई चौराहे पर स्थित एक सहज जनसेवा केंद्र पर सोमवार को लूट में असफल बदमाशों ने संचालक को गोली मार दी। घायल संचालक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


गौरीबाजार थाना क्षेत्र के अवधपुर गांव निवासी कमलेश निषाद (18) पुत्र रूदल कटाई चौराहे पर सहज जनसेवा केंद्र व इलेक्ट्रिक की दुकान चलाते हैं। दोपहर में बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे। इसमें एक बदमाश काउंटर से रुपये निकालने लगा और दूसरे ने पिस्टल तान दी। यह देख कमलेश निषाद ने विरोध किया और छीना-झपटी करने लगे।

इसके कारण बदमाश लूट की घटना में सफल नहीं हो पाए और अपने आपको घिरते देख कमलेश को निशाना साध फायरिंग कर दी। इससे गोली कमलेश के पीठ पर लगी। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। बदमाश असलहा लहराते हुए रुद्रपुर की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: इलाज में ढिलाई यानि आंखों की रोशनी से खिलवाड़, आई ड्राॅप का धड़ल्ले से हो रहा प्रयोग
विज्ञापन


घायल कमलेश को लोगों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस को कमलेश ने कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं, जो घटना में शामिल रहे हैं। इस आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। सीओ जिलाजीत ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। हुलिया के आधार पर उनकी पहचान के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें