फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मनबढ़ों ने रौंद दी सरसों की फसल

Mon, 02 Feb 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी गया मिश्रा के खेत में खड़ी सरसों की फसल को मनबढ़ों ने रौंद दिया। पुलिस को दी शिकायती पत्र में खेत मालिक ने आरोप लगाया कि खेलने से मना करने पर मनबढ़ों ने फसल रौंद दी। सोनबरसा गांव के गया मिश्रा के खेत के पास बगीचा है। आरोप है कि गांव के कुछ युवक बगीचे में क्रिकेट खेल रहे थे, जिससे गेंद बार-बार इनके खेत में आ रही थी। इससे सरसों की फसल खराब हो रही थी। 23 जनवरी को इन्होंने वहां खेल रहे युवाओं को डांट दिया। इससे नाराज होकर 24 जनवरी की रात को युवकों ने सरसों की फसल को तहस-नहस कर दिया। एसओ अमित कुमार राय ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को पकड़ा गया है। अन्य को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें