संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे सेंटर में शुक्रवार को एक मरीज और तीमारदार ने हंगामा खड़ा कर दिया और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। उसने लाइट बंद कर दी। बाहर से फाटक की कुंडी बंद कर दी। इससे कार्य ठप हो गया। सुरक्षा कर्मियों व कर्मचारियों ने हंगामा कर रहे व्यक्ति को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद जांच शुरू हुई।
मेडिकल कॉलेज के डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर मरीजों की भीड़ थी। जांच चल रही थी। इसी बीच एक मरीज और उसके साथ आए लोग हंगामा करने लगे और अंदर घुस कर मरीजों को बाहर कर दिए। इसके बाद कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किए और एनसीवी गिरा दिए। इससे अंधेरा छा गया। इसके बाद बाहर निकले कर फाटक की कुंडी बंद कर दिए। बाहर हो-हल्ला होने लगा। कर्मचारियों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। किसी तरह फाटक खुला। इसी बीच सुरक्षा कर्मियों व कर्मचारियों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया।
सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि एक मरीज व उसके साथ आए लोगों ने हंगामा किया। कर्मचारियों से दुर्व्यवहार किया, जिससे कुछ देर कार्य बाधित रहा। एक व्यक्ति को सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस को दिया है। कहा कि मरीजों और तीमारदारों को व्यवस्था में सहयोग करना चाहिए, ताकि आसानी से सभी को सुविधा मिल सके।