देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के मुजहना घाट में अवैध मिट्टी खनन कर रही दो ट्रैक्टर-ट्राॅली को खनन अधिकारी ने पकड़ कर बरियारपुर थाने को सौंप दिया। बरियारपुर क्षेत्र के कई गांवों में अवैध मिट्टी खनन का कार्य महीनों से चल रहा है। जिसकी शिकायत किसी ने खनन अधिकारी से कर दी थी। बुधवार को जिला खनन अधिकारी मुजहना घाट पहुंचे जहां मिट्टी की अवैध खनन की जा रही थी। मौके से खनन अधिकारी ने दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ कर बरियारपुर थाने ले गए। जहां कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया गया। एसओ गोरखनाथ सरोज ने कहा कि अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर टाली को पकड़ा गया है। संवाद