-एक ढाबे पर दो गाड़ियों का किया चालान, एक ट्रेलर लिया कब्जे में
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र में खनन अधिकारी जेके शर्मा और आरटीओ एके शुक्ल की टीम ने सोमवार को अभियान चलाया। अधिकारियों ने एक ढाबे पर दो गाड़ियों का चालान, जबकि एक ट्रेलर को कब्जे में लेकर तहसील भेजा। कार्रवाई से ट्रक और ट्रेलर चालकों में हड़कंप मच गया।
मुखबिर ने फोन पर एक ढाबे पर बालू लदी गाड़ियों के खड़ी होने की सूचना दी। जानकारी होने पर खनन और आरटीओ विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिन्हें देख ढाबे पर आराम कर रहे चालक गाड़ी छोड़कर खेतों-पगडंडियों के रास्ते भाग गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टीम के साथ गई पुलिस ने कुछ दूर तक दौड़ाया भी। ढाबे पर खड़ी दो गाड़ियों का जीपीएस लाॅक था, जिसे मौके पर ही चालान कर दिया गया। खनन अधिकारी जेके शर्मा ने बताया कि बालू लदी ट्रेलर तहसील लाई गई है, जबकि दो का मौके पर चालान किया गया है। सभी गाड़ियां कुशीनगर जाना बताया जा रहा है।