फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मामूली बात से नाराज हो घर से निकला शख्स, नदी में लगाई छलांग, लापता

Mon, 10 Jul 2023 01:45 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

सोमवार की दोपहर तक श्याम का कहीं सुराग नहीं लग सका है। लोगों के अनुसार, श्याम का पत्नी राधिका से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। कुछ देर बाद बाजार से दवा ले आने की बात कहकर वह घर से निकले थे। इंस्पेक्टर कपिल देव चौधरी ने बताया कि नदी में तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
तलाश में जुटी टीम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्थित बरहज थाना क्षेत्र के कपरवार उग्रसेन सेतु से राप्ती नदी में रविवार की देर रात सुरौली थाना के मलकौली गांव निवासी और अधेड़ श्याम वर्मा (50) पुत्र स्व.शंकर ने छलांग लगा दिया। बरहज सरयू नदी तट पर जल भरने जा रहे कांवड़ियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दिया। सूचना मिलने पर परिवार और गांव के लोग पहुंच गए।

विज्ञापन


रविवार की रात करीब डेढ़ बजे एक शख्स उग्रसेन पुल पर अपनी साइकिल, मोबाइल, चप्पल आदि रखकर नदी में छलांग लगा दिया। जिसे देख जल भरने जा रहे कांवड़ियों ने शाेर मचाया। मौके पर एसआई जितेंद्र कुमार भी हमराहियों के साथ पहुंच गए।

इसे भी पढ़ें: सड़क हादसे में गंवाई जान: पत्नी की बाहों में पति ने तोड़ा दम, मायके जाने की जिद पड़ी भारी
विज्ञापन


पुल पर मिले मोबाइल के जरिए शख्स की पहचान सुरौली थाना क्षेत्र के मलकौली गांव निवासी श्याम वर्मा के रुप में हुई। पुलिस ने नदी में उनके कूदने की सूचना परिजनाें को दिया। बरहज में कैंप कर रही पीएसी के जवान श्याम की तलाश में रेस्क्यू जारी है।
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर तक श्याम का कहीं सुराग नहीं लग सका है। लोगों के अनुसार, श्याम का पत्नी राधिका से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। कुछ देर बाद बाजार से दवा ले आने की बात कहकर वह घर से निकले थे। इंस्पेक्टर कपिल देव चौधरी ने बताया कि नदी में तलाश कराई जा रही है।



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें