फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रिश्तेदारी में जा रहे अधेड़ की कार की टक्कर से माैत

Wed, 17 Dec 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। कार और बाइक की भिड़ंत में कुशीनगर जिले के सिरसिया सिंघड़ी निवासी रुदल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुशीनगर जिले के सिरसिया सिंघड़ी निवासी रुदल (48) पुत्र धनराज की रिश्तेदारी जिले के बसडीला गांव में है। बुधवार की शाम को वह बाइक से बसडीला जा रहे थे। अभी वह देवरिया महुवाडीह मार्ग स्थित रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बनकटा मोड़ के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे कार सवार ने ठोकर मार दिया। हादसे में बाइक सवार रुदल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी सुशीला, बेटा अजय और बेटी किरन दहाड़े मारकर रोने लगे। मृतक का बड़ा पुत्र धर्मेंद्र मुंबई में काम करता है। मौत की जानकारी मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गया। थाना अध्यक्ष अभिषेक राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें