रुद्रपुर। चहारदीवारी की दीवार तोड़ने से मना करने पर नाराज दो युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर एक अधेड़ को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायल का उपचार मेडिकल कॉलेज देवरिया में कराया गया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों पर संपत्ति क्षति करने और मारपीट का केस दर्ज किया है।
डहरौली गांव के रहने वाले शत्रुघ्न मिश्र 55 वर्ष ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह खजुहा में मकान बनवा कर परिवार संग रहते है। मंगलवार की सुबह उनके पड़ोसी उनकी चहारदीवारी की दीवार हथौड़ी से जबरन तोड़ने लगे। वह नशे में अक्सर विवाद करते रहते हैं। जिसका विरोध करने पर उन्होंने धारदार हथियार से उन पर हमला बोल दिया। घटना में उनके गर्दन और पैर में चोट लगी। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव किया और धारदार हथियार को आरोपी के हाथ से छीन लिया। पुलिस ने मारपीट के आरोपी विनय मणि त्रिपाठी और देवारसी मणि त्रिपाठी पर केस दर्ज किया।