फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शहीदों की स्मृतियों को सहेजने का अभियान है मेरी माटी मेरा देश

Sat, 23 Sep 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक मल्ल के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों में भ्रमण कर कलश में मिट्टी एकत्रित की। युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने मल्हनी एवं छत्रपुरा में कलश लेकर भ्रमण किया। दीपक मल्ल ने कहा कि मेरी माटी, मेरा देश अभियान शहीदों की स्मृतियों को सहेजने का कार्यक्रम है। इसके तहत गांव से लेकर शहर तक मिट्टी व चावल एकत्रित कर अमृत कलश को दिल्ली भेजा जाना है। यह अभियान देश के लिए गौरव का विषय है। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के मल्हना, मल्हनी, छत्रपुरा, जिरासो आदि गांवों में भ्रमण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान स्वामी नाथ प्रसाद, लक्ष्मचक के प्रधान अवधेश यादव, विजय बहादुर सिंह, मुकेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें