फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेल्थरा के निकट सरयू में उतराता मिला मेराज का शव

विज्ञापन
मेराज का फाइल फोटो 
विज्ञापन
फोटो समाचार-20डीईओ 135
विज्ञापन

जेब से मिले मोबाइल फोन से हुई शिनाख्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। बेल्थरा के निकट सरयू नदी में रविवार की शाम एक शव उतराता देखा गया। जिसे देख लोगों ने शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मृतक के पैंट की जेब से मिले मोबाइल फोन से उसकी पहचान मईल थाना क्षेत्र के तेलियां कला निवासी मेराज पुत्र सलाऊद्दीन के रुप में हुई। जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया। वह दो दिन पूर्व कपरवार उग्रसेन पुल से नदी में छलांग लगा दिया था।
विज्ञापन

सलाऊद्दीन का इकलौता पुत्र मेराज चौराहे पर एक मेडिकल स्टोर पर दवा का काम सीखता था। परिजनों के अनुसार वह बीफार्मा करना चाहता था, लेकिन धनाभाव के कारण उसकी चाहत पूरी नहीं हो पा रही थी। इससे वह नाराज था। शुक्रवार को वह चचेरे भाई शमशुद्दीन के मोबाइल फोन पर कपरवार उग्रसेन सेतु पर होने की बात कहते हुए कहा था कि देर हो गई है, घर नहीं लौटूंगा। इतना कहने के बाद उसने नदी में छलांग लगा दिया था। हालांकि बृहस्पतिवार की शाम पैसे को लेकर परिवार वालों से बहस होने की बात भी कही जा रही है। कपरवार चौकी इंचार्ज महेंद्र मोहन मिश्र ने बताया कि बेल्थरा के निकट सरयू नदी में मेराज के शव मिलने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें