फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शिक्षक समस्याओं के समाधान और समय परिवर्तन को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया।शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए और दोपहर में उमस के चलते स्कूलों में समय परिवर्तन के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला इकाई बृहस्पतिवार को बीएसए को ज्ञापन सौंपा। जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद ने कहा कि इस समय दोपहर में उमस एवं गर्मी के चलते विद्यालयों में बच्चों की स्थिति काफी विकट हो जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर में विद्युत आपूर्ति की सप्लाई भी बाधित हो जा रही है। ऐसे में स्कूलों के संचालन समय को परिवर्तित करते हुए 7:30 से 12:30 किया जाए। जनपद में गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों का संचालन अभियान चलाकर बंद किया जाए क्योंकि इससे परिषदीय विद्यालयों का नामांकन प्रभावित हो रहा है और आरटीई का उल्लंघन भी हो रहा है। बिना शिक्षक समस्याओं का समाधान हुए ऑनलाइन उपस्थिति और डिजिटलाइजेशन का विरोध यथावत जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें