देवरिया। बरनवाल सेवा समिति ने मंगलवार को प्रदेश पिछड़ा वर्ग मंत्री नरेंद्र कश्यप को संबाेधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें बरनवाल को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग की गई है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष अभय नंदन बरनवाल के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारी व समाज के लोग कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। कहा गया है कि प्रदेश सभी जिलों में बरनवाल समाज के लोग रहते हैं। बरनवाल, गुप्ता आदि नामों से जाना जाता है। यह जाति सामाजिक व आर्थिक रूप से काफी पिछड़ी है। बरनवाल जाति का राजनीतिक भागीदारी लगभग शून्य है। संवाद