फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो रिक्शा चालकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो रिक्शा चालकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

देवरिया। बिना स्थाई जगह दिए स्टैंड शुल्क वसूली के विरोध में ऑटो चालक शुक्रवार को डीएम से मिले। उन्होंने पूर्व में दिए गए डीएम के आदेश का हवाला देते हुए स्टैंड शुल्क वसूली बंद कराने की मांग की। ऑटो चालकों ने कहा कि नगर पालिका की ओर से ऑटो रिक्शा खड़ा करने के लिए स्थाई स्टैंड की व्यवस्था नहीं की गई है। इस पर आपत्ति करने के बाद डीएम अमित किशोर ने स्टैंड स्थाई बनाने तक नगर निकायों को वसूली पर रोक लगाने का आदेश दिया था। उनके आदेश के क्रम में जिले के अन्य ऑटो स्टैंडो पर वसूली ठप है, लेकिन नगर पालिका भटवलिया टैक्सी स्टैंड को ऑटो रिक्शा स्टैंड दिखाकर जबरन वसूली करा रही है। इस दौरान सुबास, अरविंद, रमेश, महेश, बृजेश, मनु दुबे, प्रेम कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राजेश्वर, जितेंद्र प्रसाद, नंद प्रसाद, विनोद, अर्जुन, बबलू यादव, अमरजीत यादव, गोपाल, राकेश मणि, प्रवीण, मोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें