भाटपार रानी। ग्राम अहिरौली तिवारी युवक मंगल दल की ओर से शनिवार को पंचायत भवन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 21 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में ग्राम प्रधान ऋषिकांत, रब्बू चौहान, राहुल सिंह, राबिन कुमार, इंद्रजीत कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार, वशिष्ठ शाह, सुजीत सिंह व अन्य शामिल रहे। कार्यक्रम के संयोजक विकास सिंह ने रक्तदाताओं का आभार जताते कहा कि रक्तदान से बड़ा दुनिया में कोई दान नहीं है। उदय नारायण सिंह सम्यक ने कहा कि रक्तदान लोगों को जीवन प्रदान करता है।