देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जनपद न्यायालय के समस्त अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ प्री-ट्रॉयल बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया ने न्यायाधीशों को निर्देशित किया कि न्यायालय में लंबित मामलों को चिन्हित कर लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण करें।