देवरिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान की बैठक मंगलवार को 11 बजे टाउन हॉल स्थित पार्टी कार्यालय में होगी। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नामित पर्यवेक्षक भईया जी पवार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ''''रोशन'''' ने जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष/चेयरमैन समेत सभी पदाधिकारियों को बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।