फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिना सूचना के बुलाई बैठक, अनुपस्थित सदस्यों ने विरोध कर डीएम को सौंपा पत्र

Mon, 04 Sep 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। ग्राम पंचायत रामपुर महुआबारी प्रधान के जेल जाने पर डीएम ने एक सदस्य को ग्राम प्रधान के पद के कर्तव्यों के निष्पादन के लिए नामित किया था। शनिवार को ग्राम विकास अधिकारी और नामित ग्राम प्रधान ने सदस्यों की बैठक बुलाई थी। इसमें अनुपस्थित सदस्यों ने बिना सूचना दिए बैठक कराने का कोरम पूरा करने आरोप लगाते हुए डीएम को पत्र देकर जांच की मांग की है। सदस्यों ने नामित प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी पर रुपये की बंदरबाट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पथरदेवा विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर महुआबारी के सदस्यों का आरोप है कि निर्वाचित वर्तमान ग्राम प्रधान अफजल अंसारी पुत्र नबी अहमद गांव में हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर पिछले दिनों जेल भेज दिया था। इसके बाद डीएम ने 19 अगस्त 2023 को उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम 1947 यथा संशोधित धारा 12 (ञ) में दिये गये प्रावधानों के आधार ग्राम प्रधान की रिक्ति समाप्त होने तक के लिये ग्राम पंचायत के निर्वाचित सदस्य अनीता देवी पत्नी बड़ेलाल को ग्राम प्रधान पद के कर्तव्यों के निष्पादन के लिए नामित कर दिया। सत्र न्यायाधीश देवरिया ने 23 अगस्त को ग्राम प्रधान अफजल अंसारी जमानत पर रिहा हो गए। उन्होंने 28 अगस्त को डीएम के समक्ष उपस्थित होकर प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत कर ग्राम पंचायत रामपुर महुआबारी के ग्राम प्रधान की रिक्ति समाप्त होने से संबंधित सूचना दी गई। डीएम ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया है।
शनिवार को ग्राम विकास अधिकारी राजीव प्रसाद एवं नामित ग्राम प्रधान अनीता देवी ने ग्राम पंचायत की बैठक की। इसमें ग्राम पंचायत के कुल 15 ग्राम पंचायत सदस्यों में से मात्र तीन ग्राम पंचायत सदस्य ही उपस्थित हुए। अन्य सदस्यों ने आरोप लगाया कि कोरम पूरा न होने के बावजूद एवं बिना ग्राम पंचायत के वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के ही नामित ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारी राजीव प्रसाद की ओर से ग्राम पंचायत में अवैध तरीके से पक्का निर्माण कराकर धनउगाही तथा सरकारी धन के दुरुपयोग का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें