फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक बार में दवा नहीं कर रही फायदा

विज्ञापन
मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में चकियवा स्थित न्यू पीएचसी पर मरीज का इलाज करते चिकित्सक।संवाद
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में बुखार और खुजली से पीड़ित ज्यादा मरीजों को हो रही दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में आने वाले मरीजों को दवा एक बार में फायदा नहीं कर रही है। अधिकांश मरीज डॉक्टरों से बता रहे हैं कि साहब एक सप्ताह पहले मेले में आकर दवा लिया था। पर आराम नहीं हो रहा है। इसमें सबसे अधिक बुखार और खुजली के मरीज हैं। इनकी पीड़ा है, सप्ताह में एक दिन लगने वाले मेले में कम दवा मिल रही है। इस कारण आराम नहीं मिल रहा है।
शहर में रविवार को न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकियवा, रामनाथ देवरिया, सोमनाथ सहित 67 जगह आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें पूरे जनपद में करीब 3454 मरीज आए। इसमें सबसे अधिक बुखार, सर्दी, खांसी, उल्टी, दस्त, गैस, खुजली, पेट, कमर, बदन, जोड़ो में दर्द, हाईपरटेंशन और शुगर सहित अन्य रोग से पीड़ित मरीज रहे।
विज्ञापन


शहर के न्यू पीएचसी चकियवा पर आरोग्य मेले में करीब 70 मरीज आए थे। इसमें दुर्गेश कुमार ने डॉ. सुधाकर सिंह व डॉ. धीरेंद्र पांडेय को बताया कि एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित हूं। इससे पहले भी मेले में आया था, लेकिन फिर से बुखार हो गया। रोहित शर्मा ने बताया कि पेट दर्द से परेशान हूं, कई दिनों से दवा खा रहा हूं, पर आराम नहीं मिल रहा है।

न्यू पीएचसी रामनाथ देवरिया पर आई मीना यादव व पुष्पा ने डॉ. विनीत युवराज को बताया कि खुजली से परेशान हूं। कई बार मेले में आकर दवा ली, लेकिन आराम नहीं हुआ। शिल्पी ने बताया कि बार-बार सर्दी, बुखार हो जा रहा है। दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा है। पूरी दवा भी नहीं मिल रही है।
डॉक्टर मरीजों को सुझाव भी दे रहे हैं। इस मौसम में पानी ज्यादा मात्रा में पीएं, धूप, गर्म हवा से बचें, जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें, हरी सब्जी व मौसमी फल का अधिक सेवन करें। सुपाच्य भोजन करें।
-
विकास खंड पथरदेवा में चार न्यू पीएचसी पर आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। रामपुर अवस्थी न्यू पीएचसी पर पहुंची किरन चौहान ने बताया कि पीठ में दर्द और जकड़न है, कई बार दवा ली पर आराम नहीं मिला। पूरी दवा भी नहीं मिली। रामनगर की रहने वाली सुभावती पकहां आरोग्य मेले में पहुंची थीं। बताया कि कई दिनों से बुखार आ रहा है। दो बार मेले में गई, जहां बुखार की दवा कम विटामिन की दवा मिली। न्यू पीएचसी बंजरिया पहुंचे कैलाश चौहान ने बताया कि घुटने में दर्द के साथ बुखार भी है। दवा न होने के कारण डॉक्टर ने केवल विटामिन की गोली दी और अगले दिन बुलाया। न्यू पीएचसी बघौचघाट पर इलाज कराने पहुंचे मुरारी शर्मा ने बताया कि पेट में कई दिनों से दर्द और सूजन है। इसके पहले भी कई बार मेले में आए, पर आराम नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


मौसम में हुए बदलाव के कारण लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। मेले में मरीजों का इलाज किया जाता है और दवा भी दी जाती है। सभी न्यू पीएचसी पर दवा उपलब्ध कराई गई है, जहां कमी है उसे दूर कर दिया जाएगा।
-डॉ. राजेश झा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें