फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज : पर्ची बनवाने में नहीं खोजने पड़ेंगे खुले पैसा, शुल्क जमा हो जाएगा ऑनलाइन

Sun, 06 Aug 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में कंप्यूटरीकृत पर्ची का सिस्टम कुछ दिनों से शुरू किया गया है। इसके लिए किसी भी मरीज से एक रुपये शुल्क लिया जाता है। अक्सर देखने को मिलता है कि एक रुपये खुले न होने के कारण लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। इतना ही नहीं काउंटर पर बैठे कर्मी को भी खुले रुपये के लिए परेशान होना पड़ता है। इसको देखते हुए मेडिकल कॉलेज में नई व्यवस्था बनाने की तैयारी की जा रही है। जिस जगह पर पर्ची कटेगी वहीं पर क्यूआर कोड रहेगा। कोई भी मरीज मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर शुल्क जमा कर सकेगा।
विज्ञापन




आभा एप बड़े काम का
- मेडिकल कॉलेज में आभा एप लांच किया गया है। कोई व्यक्ति अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर घर बैठे अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेगा। इलाज के लिए पहुंचने पर मोबाइल नंबर बताने पर ही काउंटर पर बैठे कर्मचारी को क्लिक करते ही कंप्यूटर पर उसका ब्योरा आ जाएगा और आसानी से पर्ची मिल जाएगी। उसे इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वहीं इस एप से जुड़े किसी भी अस्पताल में इलाज के लिए जाने पर उसे रजिस्ट्रेशन में दिक्कत नहीं होगी।


- क्यूआर कोड के जरिए पर्ची का शुल्क जमा करने की व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। आभा एप लांच किया गया है। इसमें रजिस्ट्रेशन में मरीजों को दिक्कत नहीं होगी। मोबाइल नंबर डालते ही उनका पूरा ब्योरा मिल जाएगा, जिससे पर्ची लेने में उन्हें काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें