महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में कैंडल मार्च निकालते एमबीबीएस छात्र और चिकित्सा शिक्षक
- फोटो : थाना दक्षिण पुलिस ने पकड़ा आरोपी। विभाग स्रोत
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के एमबीबीएस छात्रों एवं चिकित्सकों ने मंगलवार की शाम कैंडल मार्च निकाला। सभी लोग प्रशासनिक भवन से हाथों में कैंडल लिए गेट नंबर-एक तक आए और प्रदर्शन किया। सभी ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के अमृतसर आकाश पांडेय को न्याय दिलाने की मांग किया। साथ ही परिजनों को मुख्यमंत्री कोष से एक करोड़ की सहायता राशि देने की अपील की। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आकाश पांडे को न्याय दो तथा जस्टिस फ़ॉर आकाश जैसे नारे लिखे पोस्टर और बैनर लिए हुए थे। छात्रों का कहना था कि समाज ने एक होनहार और भविष्य के जीवनरक्षक को खो दिया है, इसलिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस मामले में शीघ्र और निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने दिवंगत आकाश पांडे को श्रद्धांजलि भी अर्पित की और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्र, डॉ. प्रियंका, डॉ. श्वेता समेत अनेक एमबीबीएस छात्र उपस्थित रहे।