फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेडिकल कॉलेज के सर्वर में आई खराबी, मैनुअल बनी पर्ची

Wed, 23 Oct 2024 03:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कॉलेज के रजिस्ट्रेशन के सर्वर में आई खराबी से कंप्यूटर से कार्य नहीं हुआ। पुरुष व महिला तथा इमरजेंसी में मैनुअल कार्य हुआ। इसकी वजह से कर्मचारी परेशान रहे। कुछ मरीज कंप्यूटर से पर्ची न मिलने पर नाराज हो गए। देर शाम तक गड़बड़ी दूर नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में मरीजों के रजिस्ट्रेशन से लेकर बिलिंग का कार्य कंप्यूटर से होता है। पुरुष अस्पताल में चार और एमसीएच विंग स्थित महिला अस्पताल में कंप्यूटराइज्ड दो रजिस्ट्रेशन काउंटर है, जबकि एक सेंट्रल बिलिंग काउंटर है। मंगलवार को सुबह कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे और रजिस्ट्रेशन तथा बिलिंग के लिए कंप्यूटर आन किए तो सर्वर काम नहीं कर रहा था। इसकी जानकारी एफएमएस इंजीनियर अभिषेक यादव को दी तो वह गड़बड़ी दूर करने में जुट गए, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद पता चला कि नोएडा स्थित सेंट्रल डेवलमेंट आफ एडवांस कंप्यूटरी का सर्वर क्रैश होने से दिक्कत आई है। इस बीच मरीज रजिस्ट्रेशन के लिए शोर करने लगे। एफएमएस इंजीनियर ने तत्काल मैनुअल रजिस्ट्रेशन शुरू कराया। इससे कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्येक मरीज का रजिस्टर में नाम, पता, उम्र दर्ज कर पर्ची बनाना पड़ा। कुछ काउंटर पर दो-दो कर्मचारियों को लगा पड़ा। इसी तरह सेंट्रल बिलिंग काउंटर, एमसीएच स्थित महिला अस्पताल व इमरजेंसी पर भी काम हुआ। कुछ मरीज कंप्यूटर की पर्ची न मिलने पर उलझ गए, उन्हें समझा कर शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें