देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय खून जांच की गुणवत्ता में शत-प्रतिशत अंक हासिल कर सभी मानकों पर खरा उतरा है।
मेडिकल काॅलेज में ब्लड बैंक में हीमोग्लोबीन, एचसीवी, एचआईवी, सिफलिस समेत 10 प्रकार की जांच की जाती है। इसकी गुणवत्ता को परखने वाली राष्ट्रीय संस्था हर छह महीने पर देश के अलग-अलग लैब में ब्लड बैंक से सैंपल लेकर गुणवत्ता की जांच करती है। जुलाई में मेडिकल काॅलेज से सैंपल जयपुर में इक्वास ने जांच के लिए भेजा था। इसमें 520 में 520 अंक मिले हैं। इससे छह माह पूर्व भेजे सैंपल की जांच में 518 अंक मिले थे। इस प्रयास में प्राचार्य डॉ. राजेश बरनवाल, डॉ. पवन त्रिवेदी, डॉ. रमेश, डॉ. तेजभान ने विशेष प्रयास किया है। संवाद