दो एसोसिएट व 18 असिस्टेंट प्रोफेसर का हुआ है चयन, 17 चिकित्सकों की और है जरूरत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज को नए 22 स्थायी डॉक्टर मिले हैं। इसमें दो प्रोफेसर, दो एसोसिएट प्रोफेसर तथा 18 असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं, जिसमें मेडिसिन, इमरजेंसी मेडिसिन, गायनी, आर्थो, बाल रोग, टीबी व चेस्ट, ईएनटी सहित विभिन्न विभागों के डॉक्टर शामिल हैं। इनके आने से मरीजों को इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी। वहीं पठन-पाठन कार्य भी आसानी से होगा। नए डॉक्टरों के ज्वाइनिंग की प्रक्रिया चल रही है। कम्युनिटी मेेडिसिन एक डॉक्टर ने ज्वाइन किया है, जबकि ईएनटी के एक ओर डाॅक्टरों की कमी नहीं रहेगी। नए डॉक्टरों के चयन के बाद भी अभी 17 डॉक्टरों की जरूरत है।
मेडिकल कॉलेज में प्रथम और द्वितीय वर्ष में सौ-सौ छात्र हैं। इसके लिए 77 पद स्वीकृत किए गए हैं। जबकि 34 डॉक्टर की ही तैनाती थी। डॉक्टरों की कमी को देखते हुए शासन स्तर से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके तहत स्थायी 22 डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर तीन संविदा डॉक्टरों की तैनाती की गई है। इसके अलावा एक डॉक्टर के नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। शासन की स्वीकृति मिलते ही तैनाती कर दी जाएगी। इसके बाद अभी करीब 17 डॉक्टरों की कमी है। इसे भरने के लिए भी तैयारी चल रही है। वहीं नए डॉक्टरों के आने से मरीजों को इलाज में आसानी होगी। वहीं पठन-पाठन कार्य भी बेहतर होगा।
इन विभागों में मिले प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर
- मोइक्रोबायोलाजी व फार्माकोलाजी में एक- एक प्रोफेसर तथा कम्युनिटी मेडिसिन व पैथालाजी में एक-एक एसोसिएट प्रोफेसर का चयन किया गया है।
इन विभागों को मिले असिस्टेंट प्रोफेसर
मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर का चयन किया गया है। इसमें सबसे अधिक कम्युनिटी मेडिसिन में तीन तथा पैथालाजी में दो असिस्टेंट प्रोफेसर का नियुक्ति की गई है। इसके अलावा मोइक्रोबायोलाजी, मेडिसिन, स्टैटिस्टयनरेटिक्स, गायनी, एनाटमी, इमरजेंसी मेडिसिन, एनेस्थीसिया, ईएनटी, पीडिया (बाल रोग), टीबी एवं चेस्ट, आर्थो, साइकियाट्री व फार्माकोलाजी में एक-एक असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की गई है। वहीं संविदा पर तीन असिस्टेंट प्रोफेसर का चयन हुआ। इसमें मेडिसिन में दो व बाल रोग में एक असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं, जबकि फिजियोलाजी विभाग में एक असिस्टेंट प्रोफेसर के चयन की प्रक्रिया चल रही है।
-
जल्द शुरू होगी चयन प्रक्रिया
- मेडिकल कॉलेज में नए डॉक्टरों के आने के बाद भी अभी कमी है। इसे देखते हुए नियुक्ति के लिए जल्द फिर से प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए विभिन्न विभागों में करीब 16 पदों के लिए तैयारी की जा रही है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
- मेडिकल कॉलेज में शासन से स्थायी डॉक्टरों की तैनाती की गई है। सभी को पत्र भेज दिया गया है। ज्वाइनिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने ज्वाइन कर लिया है। जल्द ही ज्वाइनिंग की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। डॉक्टरों के आने से मरीजों के इलाज में आसानी होगी।
डॉ. राजेश कुमार बरनवाल, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज