फोटो समाचार-25डीईओ 132
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के ग्राम पंचायत गहिला में लांस नायक शहीद उमेश यादव की स्मृति में जिला स्तरीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। सोमवार की रात खेले गए मैच में मौना गढ़वा की टीम ने टीकमपार को पराजित कर फाइनल में स्थान पक्का किया।
मुख्य अतिथि शशांक यादव और विशिष्ट अतिथि राकेश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। मौनागढ़वा ने टास जीतकर कोट प्राप्त किया। मौना गढ़वा की टीम शुरू से ही हावी रही। हाफ टाइम तक 30-18 के अंकों के साथ बढ़त बना ली। जिसे कायम रखते हुए मौनागढ़वा की टीम ने 56-35 के अंतर से टीकमपर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
मैच के मैन ऑफ द मैच मुजफ्फर शेख रहे। मैच रेफरी नेशनल खिलाड़ी चंद्रभान यादव और गोविंद यादव, जबकि उद्घोषक शैलेश कुमार और सुनील यादव रहे। इस दौरान आशिक यादव, जयपति यादव, रामवीर यादव, छोटेलाल शर्मा, अनिरुद्ध यादव, रामसमुझ, रामसकल कुशवाहा, धीरज कुशवाहा, जनार्दन यादव, रामबाबू, आकाशचंद्र कुशवाहा, मुकेश यादव, गोलू, भोलू, देवाजीत यादव, रामवीर यादव, धीरज कुशवाहा, रामसकल, रामायन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।