फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्राइब्रेकर में मऊ ने नेपाल को हराकर जीता खिताब

Mon, 15 Jan 2024 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन



देवरिया। बैतालपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के मैदान में चल रहे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को नेपाल ने मऊ के बीच खेला गया। जिसमें ट्राइब्रेकर में मऊ ने नेपाल को 4 - 2 के अंतर से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया।

खेल का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी धर्मेन्द्र सिंह किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य डाॅ. अजय मणि त्रिपाठी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में संतोष त्रिगुणायत, एसएस सिंह, विनय जायसवाल भी मौजूद रहे। पहले हॉफ में नेपाल के खिलाड़ी हावी रहे। खेल के 29वें मिनट पर नेपाल के कयांडो थापा ने हाई किक से मिली गेंद को गोलपोस्ट में भेज अपनी टीम को बढत दिलाई।
विज्ञापन

दूसरे हॉफ के 9वें मिनट में मऊ के खिलाड़ी मो. कऊफ ने हैडर के जरिए गेंद को गोलपोस्ट में भेज टीम को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद दोनों ही टीमों के बीच जबरदस्त संघर्ष हुआ, लेकिन नतीजा नहीं निकला। ट्राइब्रेकर के जरिए नेपाल ने दो गोल दागे, जबकि मऊ की ओर से 4 गोल मारकर प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमा लिया। प्रतियोगिता के मैन आफ द मैच नेपाल के खिलाड़ी पुलन थापा तथा मैन ऑफ द सीरीज मऊ के खिलाड़ी पीटर को मिला।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के संयोजक सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान आचार्य नीरज शास्त्री, डाॅ. बच्चू शुक्ल, संजय सिंह, कृतनाथ मणि, विजय पाल, श्रीराम यादव, त्रिलोकी जायसवाल, डबलू बरनवाल, भरत मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संचालन अमित मणि ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें