फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भांजी को लेकर मामा फरार, दोनों के बीच शादी की चर्चा तेज

Wed, 21 Feb 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तरकुलवा। मामा ने सभी मर्यादाओं को ताक पर रख मामा-भांजी के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया है। पड़ोस में आई बरात के शोरगुल के बीच एक चचेरे मामा और भांजी के फरार होने की खबर है। लोगों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि मामा और भांजी ने शादी रचा ली है। घटना तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की ननिहाल बगल के गांव में है। युवती के मामा का चचेरा भाई अक्सर उसके घर आता-जाता था। इस बीच चचेरे मामा और भांजी की आंखें चार हो गईं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से छुप-छुप कर मिलने लगे। जब दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो वे साथ जीने-मरने की ठान लिए। सोमवार को भांजी की पड़ोस में एक बरात आई थी। इसमें उसके घर के महिला-पुरुष सभी व्यस्त थे। इस बीच मामा ने मौके का फायदा उठाकर रात में भांजी को उसके घर से लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को इसकी भनक जब मंगलवार की सुबह में लगी तो उनके होश उड़ गए। उधर, लोगों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि मामा और भांजी ने रात में ही पड़ोस के एक मंदिर में विवाह कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें