फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मतदाता जागरूकता में युवाओं की सहभागिता को समर्पित होगा पड़ाेस युवा संसद कार्यक्रम

Mon, 18 Mar 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी, सीडीओ और एसपी होंगे अतिथि
विज्ञापन

- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। लोकतंत्र की मजबूती और सफलता के लिए व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और युवाओं की अधिकतम भागीदारी के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में कस्बे के मदन मोहन मालवीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 1000 युवाओं की सक्रिय सहभागिता से 20 मार्च को आयोजित किया जाएगा।
ये बातें जिला युवा कल्याण अधिकारी व नेहरू युवा केंद्र के प्रभारी विकास तिवारी ने सोमवार को कहीं। उन्होंने मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज के स्मार्ट क्लास कक्ष में आयोजित बैठक में कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इसमें सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के लिए संपन्न होने वाली मतदान प्रक्रिया में युवाओं की अधिक भागीदारी विषयक भाषण प्रतियोगिता, मतदाता जागरूकता को प्रेरित किए जाने के लिए नुक्कड़ नाटक, पोस्टर निर्माण, रंगोली, स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता, मतदाता जागरूकता अभियान आधारित लोकगीतों का गायन, हस्ताक्षर अभियान शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान के विजेताओं को प्रमाणपत्र, शील्ड व नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रथम विजेता को 1000, द्वितीय को 500 व तृतीय विजेता को 250 रुपये प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया है कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा तथा मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय होंगे। अध्यक्षता संस्थान के प्रबंधक राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान प्राचार्य प्रो. सतीश चंद्र गौड़, संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. पवन कुमार राय, प्रो. कमलेश नारायण मिश्र, प्रो. सुधीर कुमार शुक्ल, प्रो. रामअवतार वर्मा, प्रो. मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें