फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक प्रयास से हासिल होगा 75 फीसदी मतदान का लक्ष्य : सीडीओ

Wed, 20 Mar 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भाटपाररानी में मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम में युवाओ को शपथ दिलाया गया।संवाद
विज्ञापन
फोटो समाचार........
विज्ञापन

भाटपाररानी के मदन मोहन मालवीय पीजी काॅलेज में जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद का हुआ आयोजन
सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता अभियान-स्वीप के अंतर्गत आयोजित हुआ कार्यक्रम
देवरिया/भाटपाररानी। भाटपाररानी स्थित मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज में बुधवार को जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम-स्वीप के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में मतदान का महत्वपूर्ण स्थान है। अब तक के मतदान आंकड़ों पर नजर डालें तो देवरिया जनपद में 56 फीसदी मतदान होता है। 44 फीसदी लोग मतदान में प्रतिभाग नहीं लेते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य 75 फीसदी मतदान कराना है। आगामी मतदान में मतदान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयास व जन जागरण की आवश्यकता है। हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम अपने महत्वपूर्ण समय में से कुछ समय मतदान के लिए निकले। यह कार्यक्रम युवाओं के बीच रखा गया है। युवा स्वयं मतदान करें। साथ ही पड़ोसियों को मतदान के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से कहा कि किसी प्रतियोगी को केवल एक लक्ष्य पर आश्रित न रहकर बहुआयामी बनना चाहिए।

राष्ट्रीय पर्वों में मतदान सर्वश्रेष्ठ पर्व
समारोह के अध्यक्ष संस्थान के प्रबंधक राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय पर्वों में मतदान सर्वश्रेष्ठ पर्व है। अच्छी सरकार के गठन के लिए जाति, धर्म, भाषा, लिंग भेद से ऊपर उठकर कर मतदान करें।
प्राचार्य प्रो. सतीश चंद्र गौड़ ने प्रतिकूल परिस्थितियों में कार्यक्रम की सफलता को लेकर आचार्यजन एवं संस्था के कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट किया।
समारोह के आयोजक व नेहरू युवा केंद्र के जिला प्रभारी एवं जिला युवा अधिकारी विकास तिवारी ने कार्यक्रम के सभी पक्षों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। डॉ. पवन कुमार राय ने संचालन किया। इस दौरान एसडीएम भाटपाररानी हरिशंकर लाल, प्रो. कमलेश नारायण मिश्र, प्रो. सुधीर कुमार शुक्ल, प्रो. रामअवतार वर्मा, डॉ. राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नुक्कड़ नाटक, भाषण, पोस्टर मेकिंग, रंगोली, स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम में भाषण, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग, रंगोली, स्लोगन राइटिंग, लोकगीत गायन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रांजल मिश्रा प्रथम, अंकित मद्धेशिया द्वितीय व आस्था अग्रवाल तृतीय विजेता रहीं। नुक्कड़ नाटक में गुंजन कुमारी, रंजीत ठाकुर व नीशू की टीम अव्वल रही। लोकगीत में आंचल तिवारी, आनंद कुमार, रिचा की प्रस्तुतीकरण सराहनीय रहीं। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रज्ञा यादव, निशा वर्मा, प्रीति यादव का धमाल रहा। पोस्टर प्रतियोगिता में श्रद्धा सोनकर, रिचा दूबे, प्रीति कुशवाहा का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। रंगोली में अर्पिता सिंह, अनामिका सिंह, सिमरन वर्मा व अनुराधा शाह का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। सीडीओ ने मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई और अधिकतम मतदान के लिए पोस्टर लांच किया। उन्होंने प्रतियोगिताओं में सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें