खुखुंदू। मुसैला पेट्रोल पंप के पास शनिवार की सुबह एंबुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई, जबकि मजदूर साथी घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। डाॅक्टर ने भी राजमिस्त्री को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है। महुई श्रीकांत के रुस्तमपुर गांव निवासी अनुज कुमार (31) गांव के अपने मजदूर साथी छोटू उर्फ विशाल राजभर (30) के साथ बाइक से सुबह करीब आठ बजे मुसैला पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने गया था। बाइक छोटू उर्फ विशाल चला रहा था। पेट्रोल पंप के पास एंबुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दी। छोटू बाइक से उछलते हुए सड़क किनारे जा गिरा और पीछे बैठा राजमिस्त्री अनुज बाइक के साथ एंबुलेंस में फंसकर 10 मीटर तक सड़क पर घसीटता रहा।