देवरिया। बनकटा रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार की रात ट्रेन से कटकर राजमिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बुधवार की सुबह परिजनों ने शव की शिनाख्त की। बनकटा थाना क्षेत्र के भैसही गांव निवासी रियाजुद्दीन अंसारी पुत्र सुलेमान राज मिस्त्री का काम करता था। मंगलवार को वह काम पर गया था, जहां से रात को घर लौट रहा था। बनकटा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। रात में उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। संवाद