देवरिया। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की जनपद इकाई ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। बुधवार को अध्यक्ष विवेक कमानी ने बताया कि सुब्रत केडिया, भरत टिबड़ेवाल, पीयूष मित्तल को उपाध्यक्ष, अंकित अग्रवाल को संयुक्त मंत्री, आदित्य लाठ संगठन मंत्री, रोशन नांगलिया को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यसमिति सदस्य के रूप में हेमंत बुड़ाकिया, राहुल पोद्दार, सौरभ अग्रवाल, विष्णु भगत, नवीन लाठ, अनूप लाडिया, रौनक कानोडिया, श्याम राजगढि़या को शामिल किया गया है। संवाद